राजधानी सहित पूरे प्रदेश में उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाएं ठिठुराने लगी हैं

भोपाल। राजधानी सहित पूरे प्रदेश में उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाएं ठिठुराने लगी हैं। लगातार रात का पारा नीचे आ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि एक दो दिन के बाद पारा और नीचे जाएगा और सर्दी के तेवर और तीखे होंगे विभाग के मुाताबिक उत्तर भारत में हुई बर्फबारी की वजह से भारत के उत्तरी इलाकों समेत प्रदेश में भी असर दिखाई देने लगा है।
मौसम विभाग के अनुसार भोपाल सहित कई स्थानों पर रात के पारा में गिरावट हुई है। बैतूल में पारा 9 डिग्री तथा पर्यटन नगरी पचमढी में 10 डिग्री पर पहुंच गया। हालांकि ठंड का असर भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, सागर के अलावा प्रदेश के कई स्थानों हुआ है, जहां रात का पारा एक से दो से तीन डिग्री तक नीचे आया है।

अभी और तीखे होंगे सर्दी के तेवर
पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते प्रदेश में आंशिक बादल रहने के कारण ठंड में इजाफा नहीं हो पा रहा था, लेकिन अब इसका असर घट रहा। इसके कारण उत्तरी हवाओं का असर अब बढ़ेगा, जिसके चलते ठंड बढने का अनुमान लगाया जा रहा है। राजधानी भोपाल तथा उसके आसपास के क्षेत्र में दिन की अपेक्षा रात में ठंड का असर देखा जा रहा है। एक से दो दिन में यहां ठंड में और इजाफा की संभावना है।

900 views