देवास के समीप ग्राम भवरासा में फूड पॉइजनिंग से 100 से ज्यादा लोग बीमार हो गए।

*देवास के समीप ग्राम भवरासा में फूड पॉइजनिंग से 100 से ज्यादा लोग बीमार हो गए।*
जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई। जानकारी के मुताबिक अस्पताल पहुंचे सभी लोग नजदीक के एक गांव भवरासा में एक विवाह समारोह में शामिल होने गए थे।
जानकारी के अनुसार मरीजों की संख्या 200 के पार पहुंचने की आशंका है। दूल्हे समेत बच्चों, महिलाओं और पुरुषों ने चिकित्सकों से उल्टी और घबराहट की शिकायत बताई है। डॉक्टरों की टीम उपचार करने में जुटी हुई है। एक बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर एसपी चंद्रशेखर सोलंकी और क्षेत्रीय विधायक मनोज चौधरी भी मरीजों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे।

1094 views