रीवा की अल्का कुलचंदानी बनीं मिसेज इंडिया फर्स्ट रनरअप
रीवा। Mrs India 019 अहमदाबाद में शनिवार की रात बीपीआर द्वारा आयोजित मिसेज इंडिया खिताब में रीवा की बेटी अल्का कुलचंदानी ने दूसरा नंबर हासिल करते हुए फर्स्ट रनरअप का खिताब अपने नाम किया।अब शहर आगमन पर अल्का कुलचंदानी के शानदार स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं। मिसेज इंडिया बनने के लिए आयोजित स्पर्धा में देशभर से सैकड़ों महिलाओं ने हिस्सा लिया था। इनमें 70 महिलाओं का चयन किया गया। पहले ही दौर में रीवा की अल्का ने टॉप टेन में अपना स्थान बना लिया था। बताया जाता है कि अल्का कुलचंदानी इस मुकाम को पाने के लिए पिछले एक वर्ष से तैयारी कर रही थीं। वे अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के एमबीए विभाग में लेक्चरर के पद पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। अल्का का परिवार हुनर में किसी से भी कम नहीं है। अल्का की बड़ी बहन लता टंडन ने 87 घंटे तक कुकिंग करके सबसे लंबे समय तक खाना बनाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। अल्का कुलचंदानी गृह क्षेत्र रीवा लौटेंगी। इस दौरान उनका शहर में गर्मजोशी के साथ स्वागत किया जाएगा।
1392 views





