मिठास व बड़ी साइज की बदौलत विदेशों में निर्यात हो रहा बड़वानी का केला*

*मिठास व बड़ी साइज की बदौलत विदेशों में निर्यात हो रहा बड़वानी का केला*

बड़वानी. जिले में किसानों के माध्यम से जी-9 किस्म के केले की खेती की जा रही है। यहां से व्यापारियों के माध्यम से केला दिल्ली, दुबई, ईरान व ईराक तक निर्यात किया जा रहा है। बड़वानी के केला व्यापारी झक्कू दरबार ने बताया यहां के केले में मिठास होने व साइज 6 से 8 इंच तक होने की वजह से केले की खूब डिमांड है।
इससे बड़वानी का केला दिल्ली सहित विदेशों तक निर्यात किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में करीब दो हजार हेक्टेयर भूमि में केला की फसल लगाई जा रही है। वहीं सभी किसान टपक सिंचाई विधि अपनाकर केले को पर्याप्त पानी उपलब्ध करा रहे हैं। इससे जहां पानी की बचत होती है। वहीं केले के पौधे को भी पर्याप्त मात्रा में पानी की पूर्ति होती है। इससे केला 6 से 8 इंच तक लंबा व मीठा हो रहा है। अभी कई किसानों का केला तैयार हो चुका है। जबकि कई किसानों का केला तैयार होने में एक से दो माह का समय लगेगा।

1445 views