साहित्यिक अवदान के लिए कवि सरोज कुमार सतना में लाईफ टाईम अवार्ड से सम्मानित
इंदौर । सुप्रसिद्ध कवि सरोजकुमार को उनके दीर्घकालीन सामाजिक-साहित्यिक अवदान के लिए सतना में नीरज न्यास संस्था द्वारा लाईफ टाईम अवार्ड से सम्मानित किया गया। प्रसिद्ध विचारक-लेट्स किल गांधी किताब के लेखक-महात्मा गांधी के प्रपोत्र तुषार गांधी ने उन्हें शाल-श्रीफल-सम्मान निधि भेंट की। गांधी जी के पुत्र हरिलाल ने अपने गर्दिश के दिनों में सतना में ही इस्लाम धर्म स्वीकारा था। तुषार गांधी ने अपने पूर्वज की कठिन समय में मदद देने के लिए सतना निवासियों का आभार माना। संस्था संयोजक सुधीर जैन ने प्रारंभ में कवि सरोज कुमार के अनेक बार सतना में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ ही देश-विदेश में काव्यपाठ, वर्षों तक कविता स्तंभ ‘स्वान्त: दुखाय’ के माध्यम से असंख्य श्रोताओं को प्रभावित करने के साथ ही उनके 60 साल के साहित्यिक अवदान आदि की जानकारी भी दी।
1571 views





