धनतेरस के दिन बिजली की मांग बढ़कर 3139 मैगावाट पहुंची
इंदौर। दीपोत्सव के दौरान बिजली कंपनी ने मैंटेनेंस एवं नए कार्य के सभी शटडाउन बंद किए हैं, साथ ही बाजार, दफ्तरों, औद्योगिक इकाइयों, मंदिरों, घरों में जमकर रोशनी की गई हैं। इससे बिजली की मांग में चौबीस घंटे की तुलना में 155 मैगावाट की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।
मप्रपक्षेविविकं के प्रबंध निदेशक श्री विकास नरवाल ने बताया कि गुरुवार को कंपनी क्षेत्र की अधिकतम मांग 2984 मैगावाट थी, जो शुक्रवार को बढ़कर 3139 मैगावाट हो गई। एक दिन में बिजली कंपनी ने गत दिवस से चालीस लाख यूनिट ज्यादा बिजली वितरित की हैं। चौबीस घंटे के दौरान बिजली की मांग कुल 5 करोड़ 40 लाख यूनिट से ज्यादा दर्ज हुई, इसी के मद्देनजर निर्बाध व गुणवत्तापूर्ण आपूर्ति भी की गई। इंदौर शहर में भी एक दिन में बिजली की मांग करीब पांच लाख यूनिट बढ़ी हैं। श्री नरवाल ने बताया कि दीपोत्सव के दौरान रात की पाली में अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई जा रही हैं, जो फ्यूज आफ काल अटैंड करेंगे। प्रबंध निदेशक श्री नरवाल ने दीपावली के दौरान आतिशबाजी बिजली लाइन, पोल, ट्रांसफार्मर से दूर करने का आग्रह भी किया हैं।
1447 views





