ट्रेन में मिलेगी वाई-वाई की सुविधा, रेलवे बना रहा योजना

*ट्रेन में मिलेगी वाई-वाई की सुविधा, रेलवे बना रहा योजना*

नई दिल्ली। रेलवे अगले चार से साढ़े चार सालो में ट्रेनों के अंदर वाई-वाई उपलब्ध कराने की योजना बना रही है। केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बताया है कि फिलहाल वाई-फाई सर्विस भारत के 5150 रेलवे स्‍टेशनों पर उपलब्‍ध है और अगले साल के अंत तक हम सभी 6500 स्‍टेशन पर वाई-फाई उपलब्‍ध कराने की कोशिश कर रहे हैं।
रेलवे 100 फीसदी इलेक्ट्रिक बनेगी
विदेशी टेक्‍नोलॉजी और निवेशकों दोनों की जरूरत
गोयल ने कहा कि चलती ट्रेन के भीतर वाई-फाई उपलब्‍ध कराने के लिए निवेश की आवश्‍यकता होगी। क्योंकि इसके लिए टॉवर्स लगाने होंगे और ट्रेन के अंदर भी इसके लिए सेट अप लगाना होगा। इसके लिए हमें विदेशी टेक्‍नोलॉजी और निवेशकों दोनों की जरूरत होगी।
ट्रेन के डिब्बे में लगेंगे CCTV
गोयल ने कहा कि ट्रेन के अंदर सीसीटीवी लगाए जाएंगे जिसकी लाइव फीड निकट के पुलिस थाने में जाएगी। इससे लोगों का सफर पूरी तरह सुरक्षित बन सकेगा।
रेल मंत्री ने कहा कि रेलवे को दुनिया का पहला जीरो एमिशन रेलवे बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा अगले चार से पांच साल के भीतर रेलवे 100 फीसदी इलेक्ट्रिक हो जाएगी।
निजी भागीदारी से हो रहा रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण
गोयल ने कहा कि निजी भागीदारी के साथ रेलवे स्‍टेशनों को आधुनिकीकरण किया जा रहा है। भोपाल के हबीबगंज स्टेशन का उदाहरण देते हुए रेल मंत्री ने कहा कि यह स्टेशन पूरी तरह से तैयार होने वाला है।
इसके अलावा नेशनल बिल्डिंग्स कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन (एनबीसीसी) भी 12-13 स्टेशनों को तैयार कर रही है। इसमें घर, कमर्शियल गतिविधयां और शॉपिंग मॉल का निर्माण किया जा रहा है ताकि रेलवे की आय को बढ़ाया जा सके।

1493 views