*तीन दोस्तों से लूटपाट, 10 मिनट बाद वापस लौटे, दे गए खाली बैग*
इंदौर/सांवेर. इंदौर-उज्जैन फ ोरलेन पर कारों को पंचर कर लूटपाट की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात इंदौर से दीपावली की खरीदी कर मंदसौर लौट रहे तीन दोस्तों से पंचडेरिया के पास रात ढाई बजे बदमाशों ने नगद, चैन और अंगुठी लूट ली। पिछले चार महीने में कार पंक्चर कर लूट की यह चौथी वारदात है। लुटेरों ने मंदसौर निवासी युवराज पिता रणवीर और उनके दोस्त अंकित सोनी और विजय उबनारे को निशाना बनाया। तीनों इंदौर से कार संख्या (एमपी 04 सी बी 0246) से मंदसौर लौट रहे थे। पंचडेरिया में कार अचानक पंक्चर होने पर रुके और स्टेपनी बदलने लगे। इसी दौरान मुंह पर कपड़ा बांधे 5-6 बदमाशों ने तीनों को घेर लिया और उनके सारे सामान लूटकर चलते बने। लूटेरे दस मिनट बाद फि र वापस आए और खाली बैग लौटा गए।
1181 views





