*Mp में पंचायत चुनाव के लिए जरूरी है 10वीं पास होना! Deo के नाम का फर्जी पत्र वायरल होने से मचा हड़कंप*
आगर मालवा. मध्य प्रदेश के आगर मामवा (Agar Malwa) में जिला शिक्षा अधिकारी (District Education Officer) के नाम से कलेक्टर के आदेश का हवाला देते हुए सोशल मीडिया (Social Media) में एक एडिट किया हुआ फर्जी पत्र वायरल हुआ है. इस पत्र में लिखा है कि पंचायत चुनाव 2020 (Panchayat Election 2020) में सरपंच प्रत्याशी के लिए 10वीं पास होना जरूरी है. अगर 10वीं पास नहीं की होगी तो पंचायत के चुनाव नहीं लड़ सकते. यही नहीं, मेंबर के चुनाव में भी दसवीं पास का होना जरूरी है. इस फर्जी पत्र का खंडन जारी करते हुए डीईओ आगर ने शरारती तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए एसपी को पत्र लिखा है.
1827 views





