वर्ल्ड बैंक के बाद अब आईएमएफ का भारत की अर्थव्यवस्था पर झटका*

*वर्ल्ड बैंक के बाद अब आईएमएफ का भारत की अर्थव्यवस्था पर झटका*

इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड (IMF) ने वर्ष 2019 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को घटाकर 6.1 फीसदी कर दिया है, जो अप्रैल में जारी अनुमान की तुलना में 1.2 प्रतिशत कम है. IMF ने अप्रैल में भारत की आर्थिक वृद्धि दर के 2019 में 7.3 फीसदी रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया था. हालांकि, तीन महीने बाद जुलाई में इसने भारत के लिए धीमी वृद्धि दर की संभावना जताई और जीडीपी वृद्धि दर को 7.3 फीसदी से घटाकर 7 फीसदी कर दिया था. IMF ने 2019 में वैश्विक आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान घटाकर 3 प्रतिशत कर दिया है. पिछले साल यह 3.8 प्रतिशत थी.

1153 views