*केंद्र सरकार अब कर रही देश के पहले फाइव स्टार होटल को बेचने की तैयारी*

*केंद्र सरकार अब कर रही देश के पहले फाइव स्टार होटल को बेचने की तैयारी*

केद्र की नरेंद्र मोदी सरकार अब ऐतिहासिक अशोका होटल में विनिवेश यानी हिस्सा बिक्री की तैयारी कर रही है. CNBC आवाज़ को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, IDTC के दो होटल अशोका और सम्राट के कैंपस का मोनेटाइजेशन किया जा रहा है. इसके लिए इंटर मिनिस्ट्रियल ग्रुप का गठन किया गया है. ये ग्रुप जल्द इन दोनों होटल्स के लिए एडवाइजर नियुक्त कर सकता है. इन एडवाइजर्स का काम होटल के मोनेटाइजेशन के लिए अलग-अलग विकल्प के सुझाव देना होगा. होटल अशोका को पूरी तरह बेचने या लंबे समय के लिए लीज पर देने का विकल्प भी है.

*इस होटल को बनाने के पीछे काफी दिलचस्प कहानी बताई जाती है. सन 1947 में आजादी के बाद यूनेस्को का समिट भारत में कराने की तैयारी थी.*

भारत के पहले और तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने सन 1955 में पेरिस में हुई यूनेस्को फोरम की बैठक में सुझाव दिया था कि भारत अगले साल समिट कराने के लिए तैयार है. लेकिन उस वक्त तक भारत में एक भी 5 स्टार होटल नहीं था, जहां विश्वभर से आने वाले गेस्ट को ठहराया जा सके. ऐसे में नेहरू ने 5 स्टार होटल अशोका को बनवाया गया.
*होटल अशोक-* होटल का निर्माण देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु ने साल 1956 में कराया था. यह होटल संसद और राष्ट्रपति भवन के नजदीक है.

इसमें 550 कमरे और 161 शूइट्स हैं. होटल में करीब 1000 कर्मचारी काम करते हैं, जिसके रोजाना के संचालन में करीब 35 लाख रुपए का खर्च आता है.

1158 views