*अनेक स्थानों पर विराजित माता की आरती में सम्मिलित हुई पूर्व मंत्री अर्चना दीदी*
बुरहानपुर। बुरहानपुर में मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना भक्तिभाव से की गई। शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह सजे पंडालों में सुबह-षाम भक्तों की खूब भीड़ उमड़ी। पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने शहर में सजे विभिन्न पंडालों में जाकर मां दुर्गा की आरती में सम्मिलित हुई।
श्रीमती चिटनिस ने चिंचाला में दुर्गा पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर मां दुर्गा की आरती की। इसी प्रकार ग्राम बहादरपुर में श्री सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव समिति माली मोहल्ला, इंदिरा नगर एवं सोनार मोहल्ला समिति द्वारा स्थापित माता की आरती की। इसी प्रकार शनवारा स्थित श्री भैरव बाबा मंदिर मंे स्थापित माता के दर्षन किए। दौलतपुरा मंे श्री सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव समिति द्वारा आयोजित गरबा कार्यक्रम में सम्मिलित होकर मातारानी के दर्षन कर आषीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर समिति, महिलाओं और भक्तों ने श्रीमती चिटनिस का पुष्पमालाओं से जोरदार स्वागत-अभिनंदन किया।
इस मौके पर पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि हिन्दू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है। यह पर्व बताता है कि झूठ कितना भी बड़ा और पापी कितना भी ताकतवर क्यों न हो अंत में जीत सच्चाई और धर्म की होती है। नवरात्रि के नौ दिनों को बेहद पवित्र माना जाता है। इस दौरान लोग देवी के नौ रूपों की आराधना कर उनसे आशीर्वाद मांगते हैं। मान्यता है कि इन नौ दिनों में जो भी सच्चे मन से मां दुर्गा की पूजा करता है उसकी सभी इच्छाएं पूर्ण होती हैं। उन्होंने बताया कि मां दुर्गा के नौ रूप नौ ग्रहों से जुड़े हैं और इस तरह हर ग्रह माता के किसी न किसी रूप का प्रतिनिधि ग्रह है। इन ग्रहों की शांति के लिए मां दुर्गा के विभिन्न रूपों का पूजन विशेष फलदाई है। श्रीमती चिटनिस ने बताया कि नवरात्र में हम मां दुर्गा के नौ रूपों की ही आराधना नहीं करते, बल्कि नारी शक्ति के उन विभिन्न् रूपों को नमन करते हैं, जो सृष्टि के आदि समय से इस संसार का संचालन कर रहे हैं। सिंह पर सवार मां दुर्गा अपनी अष्ट भुजाओं में शंख, चक्र, गदा, धनुष, तलवार, त्रिशूल और कमल धारण किए हुए भक्तों को भय मुक्त करती हुई और दुष्टों का दमन करती हुई नजर आती हैं। मां दुर्गा के इस रूप में दया, क्षमा, शांति, कांति, श्रद्धा, भक्ति, ममता, सहनशीलता, करुणा और अन्न्पूर्णा भी दिखायी देती हैं। यह सब गुण भारतीय नारी के भी आभूषण हैं।
श्रीमती अर्चना चिटनिस ने अनेक स्थानों पर जनता से चर्चा कर उन्हें प्लॉस्टिक का उपयोग नहीं करने का आग्रह किया और प्लॉस्टिक से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में विस्तार से बताया तथा प्लॉस्टिक मुक्त भारत बनाने में योगदान देने की बात कही।
दिनांक:- 07 अक्टूबर 2019
1323 views





