*जिला प्रशासन का होटल रेस्टोरेंट पर छापा*
इंदौर। कलेक्टर लोकेश जाटव के निर्देश पर जिला प्रशासन खाद्य विभाग आबकारी एवं नगर निगम के द्वारा होटल एवं रेस्टोरेंट पर छापा मारा गया दल ने मौका रेस्टोरेंट मैकडॉनल्स सहित कुछ अन्य रेस्टोरेंट पर जांच की किचन गंदा पाए जाने पर चालानी कार्रवाई की गई वही एक रेस्टोरेंट पर कोल्ड ड्रिंक एक्सपायरी डेट की मिलने पर तत्काल नष्ट करवाया गया एडीएम बीबीएस तोमर के निर्देशन में प्रशासन के दल ने पंचनामा बनाया।






