पूर्व केंद्रीय मंत्री नजरबंद, कई कांग्रेसी नेता हिरासत में* पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री स्वामी

*पूर्व केंद्रीय मंत्री नजरबंद, कई कांग्रेसी नेता हिरासत में*
पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर रेप का आरोप लगाने वाली लाॅ की छात्रा की रिपोर्ट धारा 376 के तहत अभी तक दर्ज नहीं होने एवं छात्रा को रंगदारी मांगने के मामले में जेल भेजे जाने के विरोध में आज शाहजहांपुर से लखनऊ तक पदयात्रा निकालने के कांग्रेस के कार्यक्रम को जिला प्रशासन ने अनुमति नहीं दी तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद को उनके घर पर नजरबंद कर दिया एवं शाहजहांपुर के जिला कांग्रेस अध्यक्ष सहित कई कांग्रेसी नेताओं को हिरासत में ले लिया।
मुरादाबाद में भी पदयात्रा में शामिल होने के लिए जा रहे कांग्रेसी नेताओं को हिरासत में लिया गया है। उधर छात्रा तथा स्वामी चिन्मयानंद की जमानत की अर्जी पर न्यायालय में आज सुनवाई होगी।

1393 views