कलेक्टर एसपी ने जावरा हुसैन टेकरी पर की जाने वाली व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया*

*कलेक्टर एसपी ने जावरा हुसैन टेकरी पर की जाने वाली व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया*

रतलाम 29 सितम्बर 2019। जिले के जावरा में हुसैन टेकरी पर की जाने वाली व्यवस्थाओं के लिए कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी ने रविवार को निरीक्षण किया। हुसैन टेकरी पर आगामी चेहल्लुम के दौरान होने वाले आयोजनों के संबंध में कलेक्टर, एसपी ने अपर कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े, जावरा एसडीएम श्री एम.एल. आर्य तथा एसडीओ पुलिस श्री अगम जैन के साथ चर्चा की।

हुसैन टेकरी पर चेहल्लुम के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था संबंधी निर्देश कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए। इस दौरान सड़कों की मरम्मत, टेंट व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई, यातायात इत्यादि व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

2154 views