जिला प्रशासन और आबकारी का पबों पर छापा*

*जिला प्रशासन और आबकारी का पबों पर छापा*

*वेज-नॉनवेज खाने के सेंपल लिए*
इंदौर। जिला प्रशासन और आबकारी विभाग द्वारा कलेक्टर लोकेश जाटव के निर्देश पर देर रात तक खुले रहने वाले बार पब और होटलों पर कार्यवाही की जा रही है। एडीएम बीएस तोमर के निर्देशन में एसडीएम प्रत्यूल सिन्हा ने तहसीलदार, आबकारी ,नगर निगम ,खाद्य, श्रम विभाग सहित विभिन्न विभागों के साथ पब और बार पर छापेमारी कार्रवाई करी। इसी के तहत प्रशासन का दल विडोरा पब पहुंचा जहां किचन में खाद्य सामग्री के रखने की व्यवस्था से अफसर असंतुष्ट नजर आए। एक ही साथ वेज और नॉनवेज खाना रखा गया था। अधिकारियों ने खाने के सैंपल लिए हैं।

1090 views