*महिला एवं बाल विकास की कार्यकर्ता व सहायिका को पाँच माह से नहीं मिला वेतन*
धार। महिला एवं बाल विकास विभाग की ग्रामीण क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं को पांच माह से वेतन नहीं मिलने के कारण ग्रामीण क्षेत्र की कार्यकर्ता व सहायिकाओं ने मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन जिला मुख्यालय पर कार्यालय में देने के लिए एकत्रित हुई। कार्यालय में विभागीय अधिकारियों के नहीं होने के कारण परियोजना अधिकारी ग्रामीण क्षेत्र के कार्यालय में पहुँची। वेतन नहीं मिलने के कारण पारिवारिक भरण पोषण में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।जिला मुख्यालय पर ज्ञापन लेने के लिए कोई अधिकारी नहीं मिलने से हताश व निराश हुई।
1449 views





