इंदौर जिले में गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष हुई लगभग दोगुनी वर्षा

*इंदौर जिले में गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष हुई लगभग दोगुनी वर्षा*

इंदौर जिले में जारी मानसून सत्र में अभी तक गत वर्ष की तुलना में लगभग दोगुनी वर्षा हो चुकी है। इस वर्ष जिले में अब तक 1204.40 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जबकि गत वर्ष जिले में इस दौरान 652.82 मिमी ही औसत वर्षा हुई थी।
भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में सभी क्षेत्रों में इस वर्षा व्यापक वर्षा दर्ज की गई है। जिले में इंदौर तहसील क्षेत्र में 1179.80 मिमी, महू क्षेत्र में 971.90 मिमी, सांवेर में 1043.40 मिमी, देपालपुर क्षेत्र में सर्वाधिक 1447 मिमी तथा गौतमपुरा क्षेत्र में 1380 मिमी वर्षा हो चुकी है।
गत वर्ष इस अवधि में इंदौर तहसील क्षेत्र में 645.70 मिमी, महू क्षेत्र में 850 मिमी, सांवेर में 544.40 मिमी, देपालपुर क्षेत्र में सर्वाधिक 723 मिमी तथा गौतमपुरा क्षेत्र में 501 मिमी वर्षा हुई थी।

1324 views