तीन मंजिला शोरूम सहित छह दुकानों में लगी भीषण आग, करोड़ों का नुकसान*

राजस्थान

*तीन मंजिला शोरूम सहित छह दुकानों में लगी भीषण आग, करोड़ों का नुकसान*
– देर रात 2.31 मिनट पर बिल्डिंग से धुंआ उठना नजर आया
– सुबह करीब 7 बजे तक आग पर काबू पाया
– पाली सहित जिले की दस दमकलें, 30 से अधिक फायरबिग्रेड कर्मी जुटे रहे
– करोड़ों का नुकसान होने पर व्यापारियों की आंखों से छलके आंसू

तीन मंजिला शोरूम सहित छह दुकानों में लगी भीषण आग, करोड़ों का नुकसान, व्यापारियों के छलक पड़े आंसू

पाली। शहर के सर्राफा बाजार के निकट स्थित गादिया मार्केट में देर रात करीब ढाई बजे अज्ञात कारण से आग लग गई। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने करीब साढ़े चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक तीन मंजिला शोरूम व छह दुकानों में रखा करोड़ों रुपए की साडियां, वेश, शेरवानी, साफे आदि जलकर स्वाहा हो गया। अपनी मेहनत की कमाई को यूं धूं-धूं करते हुए जलते देख दो व्यापारियों की आंखों से आंसू छलक गए। जिन्हें लोगों ने संभाला। हादसे की सूचना पर पुलिस, प्रशासनिक व जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे। आग लगने के दो कारण सामने आए है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दीपावली को लेकर किसी दुकानदार दुकान में ही पूजा की ओर बाद में घर चले गए। दीपक दुकान में रखी गादी पर गिरने से आग लगी होगी। वही क्षेत्र के लोगों का कहना है कि शार्ट सर्किट से आग लगने से हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

शहरवासियों ने बुधवार को दीपावली को त्योहार हर्षोल्लास से मनाया। बाजार में दिनभर खरीदारों की भीड़ रही। शाम को लोगों ने घरों व अपने प्रतिष्ठानों पर आकर्षक रोशनी की तथा शुभ मुर्हूत में पूजा कर आतिशबाजी की। शहर का भीतरी मार्केट भी आकर्षक रोशनी से सजा हुआ नजर आया। अधिकतर व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान में ही पूजा की। लेकिन देर रात हुए आगजनी के एक हादसे ने दीपावली का मजा किरकिरा कर दिया। क्योंकि रात करीब दो बजकर 31 मिनट पर गादिया मार्केट में रहने वाला चोटिला निवासी प्रकाशसिंह पीने का पानी लेने बाजार से गादिया मार्केट पहुंचा तो उसे धूंआ उठता नजर आया। जिस पर बिल्डिंग पर लिखे नम्बर पर फोन कर सूचना दी। करीब तीन बजे तक नगर परिषद की फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची लेकिन संकरी गली होने के कारण जहां आग लगी थी वहां तक फायर बिग्रेड पहुंच नहीं पाई। जिसके चलते ओर पाइप जोडकऱ बिल्डिंग तक ले जाया गया। तीन बजे से साढ़े सात बजे तक फायर बिग्रेड के तीस से अधिक कार्मिकों ने स्थानीय व्यापारियों के सहयोग से आग पर काफी हद तक काबू पाया। उसके बाद आग में जले सामान को बाहर निकालने में जुट गए।

2118 views