*मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर की माताजी के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रृद्धांजलि दी

*मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर की माताजी के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रृद्धांजलि दी*
भोपाल : 9 सितम्बर, 2019
मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने आज ग्वालियर में केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास, पंचायत राज, स्वच्छता एवं पेयजल मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर की माताजी के दु:खद निधन पर उनके निवास पहुँचकर श्रृद्धा-सुमन अर्पित किए। श्री तोमर की माताजी श्रीमती शारदा देवी का सोमवार की सुबह निधन हो गया था।
मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ आज भिण्ड के अपने निर्धारित दौरे से लौटकर केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर के मुरार स्थित निज निवास पहुँचे।
मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने उनकी माताजी के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रृद्धांजलि दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने परिवारजनों को सांत्वना प्रदान की।

1244 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *