शेयर बाजार में गिरावट का असर: शीर्ष 10 कंपनियों में 7 का मार्केट कैप घटा, एयरटेल-रिलायंस के निवेशकों को झटका*
शेयर बाजार में लगातार बनी कमजोरी का असर देश की सबसे मूल्यवान 10 कंपनियों पर भी पड़ा है। बीते सप्ताह शीर्ष 10 कंपनियों में से सात के संयुक्त बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में 1.13 लाख करोड़ रुपये से अधिक की गिरावट आई। इस दौरान भारती एयरटेल और रिलायंस इंडस्ट्रीज को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। पिछले सप्ताह बीएसई का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 276.32 अंक गिरकर बंद हुआ। वहीं, एनएसई का निफ्टी 76.35 अंक प्रतिशत कमजोर रहा।रिलायंस ब्रोकिंग लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और शोध प्रमुख अजित मिश्रा ने कहा कि भारतीय शेयर बाजार पिछले सप्ताह सतर्क रुख के साथ बंद हुए और हालिया गिरावट का सिलसिला जारी रहा। वैश्विक ब्याज दरों को लेकर चिंता, भू-राजनीतिक अनिश्चितता और नई क्लोजिंग ऑक्शन व्यवस्था से जुड़ी अस्थिरता ने निवेशकों के रुख को प्रभावित किया।






