होम वर्क पूरा ना होने पर टीचर ने बच्चे को थप्पड़ मारा, थप्पड़ पड़ते ही 6 साल के मासूम बच्चे की हार्ट अटैक से मौत

*होम वर्क पूरा ना होने पर टीचर ने बच्चे को थप्पड़ मारा, थप्पड़ पड़ते ही 6 साल के मासूम बच्चे की हार्ट अटैक से मौत

आंध्र प्रदेश के एक स्कूल में 6 वर्षीय छात्र प्रणय तेजा की कक्षा में मौत हो गई। वायरल वीडियो के अनुसार होमवर्क पूरा न करने पर उसकी शिक्षिका अनुराधा ने उसे डांटा और थप्पड़ मारा। गाल पर थप्पड़ लगने के कुछ ही सेकंड बाद बच्चा अचानक शांत होकर गिर पड़ा। शिक्षकों ने उसे बचाने की कोशिश की और किंग जॉर्ज अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शुरुआती तौर पर मौत को घबराहट और सदमे से जुड़ी हृदय संबंधी घटना बताया जा रहा है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट होगा।

67 views