राजा भोज विमानतल, भोपाल से एयर इंडिया एक्सप्रेस ने प्रारम्भ की अपनी उड़ान सेवाएँ

राजा भोज विमानतल, भोपाल से एयर इंडिया एक्सप्रेस ने प्रारम्भ की अपनी उड़ान सेवाएँ

राजा भोज विमानतल, भोपाल ने आज एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए एयर इंडिया एक्सप्रेस की नियमित उड़ान सेवाओं का शुभारंभ किया। इससे मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की हवाई संपर्क सुविधा को और अधिक मजबूती मिलेगी।

एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली से आने वाली प्रथम उड़ान IX-1789 आज 12:10 बजे राजा भोज विमानतल पहुँची, जिसका पारंपरिक वॉटर कैनन सलामी (Water Cannon Salute) देकर भव्य स्वागत किया गया। यह सम्मान भोपाल से एयर इंडिया एक्सप्रेस के परिचालन के शुभारंभ का प्रतीक रहा।

इस अवसर पर श्री आलोक त्रिपाठी, विमानपत्तन निदेशक, राजा भोज विमानतल, भोपाल, श्री सुभाष यादव, क्षेत्रीय निदेशक, बीसीएएस, श्री अतुल भनोत्रा, कमांडेंट, सीआईएसएफ तथा श्री अनुराग वर्मा, एयरपोर्ट मैनेजर, एयर इंडिया एक्सप्रेस सहित भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, सीआईएसएफ एवं एयर इंडिया एक्सप्रेस के वरिष्ठ अधिकारियों ने संयुक्त रूप से राजा भोज विमानतल पर एयर इंडिया एक्सप्रेस का स्वागत किया। इस अवसर पर गणमान्य अतिथियों ने भोपाल से प्रस्थान करने वाले एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रथम यात्री को बोर्डिंग पास प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान दीप प्रज्ज्वलन एवं केक कटिंग समारोह का भी आयोजन किया गया।

राजा भोज विमानतल ने पिछले कुछ वर्षों में यात्री यातायात एवं हवाई संपर्क के क्षेत्र में निरंतर उल्लेखनीय प्रगति की है, जो आधारभूत संरचना के सतत विकास एवं परिचालन संबंधी सुधारों का परिणाम है। एयर इंडिया एक्सप्रेस की सेवाओं का शुभारंभ मध्य भारत के एक प्रमुख विमानन केंद्र के रूप में राजा भोज विमानतल की बढ़ती महत्ता को और सुदृढ़ करता है। वर्तमान में एयर इंडिया एक्सप्रेस भोपाल से प्रतिदिन तीन उड़ानों—दिल्ली के लिए दो तथा मुंबई के लिए एक—का संचालन करेगी

335 views