मानव सेवा सप्ताह के प्रथम दिवस पर सेवा, समर्पण और संवेदना का प्रेरणादायी आयोजन

इंदौर। जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप इंदौर नोबल द्वारा आयोजित “मानव सेवा सप्ताह” के प्रथम दिवस पर उज्ज्वल भविष्य सेवा आश्रम में सेवा, समर्पण एवं मानवता को समर्पित प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संस्थापक अध्यक्ष आदरणीय श्री विजयजी मेहता के आशीर्वाद एवं ग्रुप अध्यक्ष श्री विकासजी एवं श्रीमती अमिताजी कोठारी के नेतृत्व में उनके सुपुत्र चि. विरांश कोठारी के *जन्मसप्ताह* के पावन अवसर पर संपन्न हुआ।
इस अवसर पर आश्रम के बच्चों को स्नेहपूर्वक राशन सामग्री भेंट की गई। बच्चों के साथ जन्मदिवस मनाते हुए केक काटा गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ की गईं। बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान ने पूरे वातावरण को आनंद और अपनत्व से भर दिया।
कार्यक्रम में जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप्स फेडरेशन के यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संतोषजी मामा, रीजनल चेयरमैन श्री नरेंद्रजी भटेवरा, श्री प्रदीपजी छाजेड़, श्री अशोकजी कांकड़िया, श्री राकेशजी भंडारी, श्री अजयजी बम, श्री योगेशजी कोठारी एवं श्री सुरेंद्रजी जैन की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने इस सेवा कार्य की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए समाज में ऐसे मानवीय एवं प्रेरणादायी प्रयासों को निरंतर जारी रखने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंत में ग्रुप परिवार ने “नर सेवा ही नारायण सेवा” के संकल्प को दोहराते हुए भविष्य में भी समाजहित एवं मानव कल्याण के ऐसे सेवा प्रकल्प निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया। यह आयोजन मानवता, संवेदनशीलता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का एक प्रेरणादायी उदाहरण बनकर सभी के लिए अविस्मरणीय रहा।
1608 views





