पीएम मोदी ने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

पीएम मोदी ने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाई हरी झंडी*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हरियाणा के जींद रेलवे जंक्शन से देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन-पावर्ड ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच 89 किलोमीटर के रूट पर चलेगी। इस दौरान उन्होंने हरियाणा को 14 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात भी दी। प्रधानमंत्री ने जींद के लोगों के स्वच्छता अभियान की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि हाइड्रोजन ट्रेन के संचालन के साथ भारत इस तकनीक का उपयोग करने वाले चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है।

201 views