किसानों को प्राकृतिक खेती का मंत्र देंगे : सीएम योगी

किसानों को प्राकृतिक खेती का मंत्र देंगे : सीएम योगी*
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को करीब तीन घंटे 50 मिनट के दौरे पर कानपुर पहुंचेंगे। उनका यह दौरा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और विकास परियोजनाओं की समीक्षा पर केंद्रित रहेगा। सीएसए विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है। मुख्यमंत्री सीएसए परिसर में प्राकृतिक खेती पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे, जहां किसान, कृषि वैज्ञानिक और विशेषज्ञ आधुनिक तकनीकों व नवाचारों की जानकारी देंगे। इसके बाद वे सभागार में आयोजित कार्यशाला में शामिल होकर प्राकृतिक खेती, किसानों की आय बढ़ाने और रासायनिक खेती के विकल्पों पर चर्चा करेंगे। इस कार्यक्रम में करीब 600 किसान शामिल होंगे और मुख्यमंत्री किसानों से संवाद भी कर सकते हैं। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस जाएंगे और इसके बाद एचबीटीयू में लोक निर्माण विभाग की मंडलीय समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। बैठक में कानपुर मंडल की सड़कों, पुलों और अन्य निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

469 views