ड्यूटी पर कैमरा नहीं, कर्तव्य पर रखें फोकस : योगी*

ड्यूटी पर कैमरा नहीं, कर्तव्य पर रखें फोकस : योगी*
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी कर्मचारियों से आत्म-अनुशासन बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि ड्यूटी के दौरान रील बनाना उचित नहीं है। इससे कर्मचारी हंसी के पात्र बनते हैं और यह अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। बुधवार को लोकभवन में मिशन रोजगार के तहत उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा चयनित 930 कंप्यूटर ऑपरेटर (ग्रेड-ए) अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करने के बाद मुख्यमंत्री ने उन्हें संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नवचयनित अभ्यर्थी डिजिटल योद्धा हैं और उन्हें टीम भावना, पारदर्शिता तथा निष्पक्षता के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभानी होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में यूपी पुलिस ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई कर अपनी कार्यशैली से नई पहचान बनाई है। आज देश में कोई भी उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल नहीं उठाता। उन्होंने कहा कि यूपी पुलिस मॉडल पुलिसिंग का उदाहरण बन चुकी है। योगी आदित्यनाथ ने नव नियुक्त कर्मियों से अनुशासन, ईमानदारी और सेवा भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि तकनीक के इस दौर में उनकी भूमिका कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण होगी।

0 views