*इंदौर की ‘मिनी थान’ से वर्षा जल संरक्षण का संदेश, गिनीज बुक में दर्ज हुआ आयोजन

*इंदौर की ‘मिनी थान’ से वर्षा जल संरक्षण का संदेश, गिनीज बुक में दर्ज हुआ आयोजन*

इंदौर में वर्षा जल संरक्षण और भूजल संवर्धन को जनआंदोलन बनाने की दिशा में नगर निगम द्वारा आयोजित सबसे छोटी “मिनी थान” ने नया रिकॉर्ड बनाया। पलासिया चौराहा से इंद्रप्रस्थ चौराहा तक लगभग एक किलोमीटर की इस दौड़ को गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद श्री शंकर लालवानी, आयुक्त श्री क्षितिज सिंगल एवं स्वास्थ्य प्रभारी श्री अश्विनी शुक्ल ने किया।

इस अवसर पर प्रतिभागियों को वर्षा जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई तथा पर्यावरण संरक्षण, बेहतर वायु गुणवत्ता और स्वस्थ जीवनशैली के लिए अधिक से अधिक पैदल चलने का संदेश दिया गया। आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल ने नागरिकों से घरों, संस्थानों और व्यावसायिक परिसरों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग एवं रिचार्ज पिट स्थापित करने की अपील करते हुए कहा कि जनभागीदारी से ही जल संरक्षण अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप दिया जा सकता है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों, युवाओं और सामाजिक संगठनों ने भाग लेकर जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय योगदान का संकल्प लिया।

0 views