NEET UG में बड़ा बदलाव: परीक्षा का समय बढ़ा, छात्रों को मिलेंगे अतिरिक्त 15 मिनट

NEET UG में बड़ा बदलाव: परीक्षा का समय बढ़ा, छात्रों को मिलेंगे अतिरिक्त 15 मिनट*
नई दिल्ली में आयोजित होने वाली नीट-यूजी परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा बदलाव किया गया है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने परीक्षा की समयसीमा 180 मिनट से बढ़ाकर 195 मिनट कर दी है। अब अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए अतिरिक्त 15 मिनट का समय मिलेगा। साथ ही रफ वर्क के लिए दिए जाने वाले पन्नों की संख्या भी बढ़ाई गई है, जिससे छात्रों को उत्तर लिखने में अधिक सुविधा मिलेगी।एनटीए के अनुसार, परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक रहेगा। यह बदलाव परीक्षा प्रक्रिया और अन्य औपचारिकताओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है। छात्रों की सुविधा के लिए किए गए इस बदलाव को परीक्षा प्रणाली में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

2345 views