*सरकार को रिकॉर्ड भुगतान के बाद आरबीआई का आपात कोष घटकर रह गया ₹1.96 लाख करोड़*
आरबीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, 30 जून 2019 को समाप्त वित्त वर्ष में केंद्रीय बैंक का आपात कोष घटकर ₹1.96 लाख करोड़ रह गया जो जून 2018 में ₹2.32 लाख करोड़ था। आरबीआई ने हाल ही में इस कोष से सरकार को ₹52,637 करोड़ दिए थे। गौरतलब है कि आरबीआई आपात स्थिति से निपटने के लिए ‘आपात कोष’ रखता है।
1033 views





