भोपाल सब्जी मंडी में सब्जियों के सेम्पल लिये गए ।

*भोपाल सब्जी मंडी में सब्जियों के सेम्पल लिये गए ।*
कलेक्टर श्री तरुण पिथोड़े के निर्देश पर आज भी खाध जांच दल की कार्यवाही जारी रही। सब्जी मंडी में पेस्टिसाइड्स और आर्टिफिशिशल कलर जो सब्जियों में लगाया जाता है। उसकी जांच भी खाध विभाग के अमले के द्वारा की गई। पत्ता गोबी, भिंडी, शिमला मिर्च आदि सब्जियों को जप्त कर जांच के लिए सेम्पल भेजे गए।आज भी विभाग द्वारा भेल क्षेत्र और पुराना भोपाल क्षेत्र की डेरी से पुनः दूध एवं पनीर का नमूना लिए गए और जांच के लिए भेजे गए है।

मुख्य खाध सुरक्षा अधिकारी श्री वर्मा ने बताया कि खाध विभाग द्वारा अब तक कुल खाध पदार्थो के 430 नमूने लिए है, विगत माह से आज तक विशेष अभियान में 213 नमूने लिये जा चुके है । विभाग द्वारा अब तक 10 खाद्य कारोबारियों पर एफ आई आर, दर्ज की गई है व 37 पर फ़ूड सिक्युरिटीय और सेफ्टी एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर नोटिस जारी किया है। तीन व्यापारियों पर रासुका की कार्यवाही भी की जा चुकी है ।।

978 views