जो बोली से नहीं माने तो गोली से मान गए: मुख्यमंत्री योगी

जो बोली से नहीं माने तो गोली से मान गए: मुख्यमंत्री योगी*
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले व्यापारियों और बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगाई जाती थी, लेकिन उनकी सरकार ने ऐसे तत्वों पर सख्ती से कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि “जो बोली से नहीं माना, वह गोली से जरूर मान गया।” कुशीनगर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूत किया गया है और अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की गई है। वहीं शाम को गोरखपुर में उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के दौरान तालाबों और पोखरों पर अवैध कब्जे होते थे और लोग उन्हें अपनी बपौती समझकर हवेलियां खड़ी कर लेते थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार जलाशयों के संरक्षण पर विशेष ध्यान दे रही है। तालाबों और पोखरों को अतिक्रमण मुक्त कराकर उनका संरक्षण किया जा रहा है तथा उन्हें पर्यटन की दृष्टि से भी विकसित किया जा रहा है।

268 views