*मध्यप्रदेश वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश पदाधिकारियों का दौरा हुआ और नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान किया*
दिनांक 30.5.26 शनिवार को वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश के पदाधिकारी एवं देवास जिला माहेश्वरी समाज के पदाधिकारियों का सोनकच्छ में संगठनात्मक भ्रमण कार्यक्रम संपन्न हुआ । इस अवसर पर माहेश्वरी धर्मशाला सोनकच्छ में बैठक आयोजित हुई । इसमें समाज के होनहार बच्चों ,10 वीं12 वीं में अधिक अंक प्राप्त बच्चों के पुरस्कार कार्यक्रम करने व युवा पीढ़ी के विवाह सम्बन्धी चर्चा करने व सामाजिक एकता पर ज़ोर दिया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि देवास जिला माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष कैलाश डागा , विशिष्ट अतिथि मध्यप्रदेश वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री अशोक सोमानी , विशेष अतिथि मध्यप्रदेश वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं देवास जिला माहेश्वरी सभा के पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण लाठी एवं देवास जिला माहेश्वरी सभा के एवं देवास जिला वैश्य महासम्मेलन के उपाध्यक्ष दिनेश बी. भूतड़ा की गौरवमयी उपस्थिति रही ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष सुरेशचन्द्र मूंदड़ा ने की ।
कार्यक्रम में माहेश्वरी समाज के निर्विरोध नवनिर्वाचित अध्यक्ष बनने पर अनिल दरक व नगर पंचायत सोनकच्छ में एल्डरमेन नियुक्त होने पर श्री राधे श्याम गजेश्वर का सभी अतिथियों ने सम्मान किया ।
कार्यक्रम में शिव प्रकाश गुप्ता ,तहसील महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती संतोष गुप्ता ,विट्ठलदास नागर , संतोष जैन गंधर्वपुरी ,कमल किशोर गुप्ता, संजय सेठी , सतीशचंद्र गुप्ता ,श्रीमती माधुरी नागर ,विजय छापरवाल सहित सभी वैश्य जन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन गगन लाठी व आभार प्रदर्शन संजय सेठी ने किया ।






