पेट्रोल-डीजल पर राहत: सरकार ने घटाया विंडफॉल गेन टैक्स, 1 जून से नई दरें लागू*
सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों के निर्यात पर लगने वाले विंडफॉल गेन टैक्स में बड़ी कटौती की है। नई दरें 1 जून से लागू होंगी, जिससे तेल कंपनियों को राहत मिलने की उम्मीद है। वित्त मंत्रालय के अनुसार पेट्रोल के निर्यात पर विंडफॉल गेन टैक्स को घटाकर 1.50 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। वहीं डीजल पर यह टैक्स 13.50 रुपये प्रति लीटर और एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) पर 9.50 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। इसके अलावा पेट्रोल और डीजल के निर्यात पर लगने वाला सड़क और इन्फ्रास्ट्रक्चर सेस अब शून्य कर दिया गया है। हालांकि घरेलू बाजार में इस्तेमाल होने वाले पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पहले पेट्रोल पर स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी (SAED) 3 रुपये प्रति लीटर थी, जिसे अब घटाकर 1.50 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। इसी तरह डीजल पर यह दर 16.5 रुपये से घटाकर 13.5 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। एटीएफ पर भी टैक्स 16 रुपये से घटाकर 9.5 रुपये प्रति लीटर किया गया है।






