लू से बचाव से लेकर कम्युनिटी सर्विस तक: ‘मन की बात’ में पीएम मोदी के प्रमुख संदेश*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें एपिसोड में समाज सेवा, जल संरक्षण, खेल, भीषण गर्मी से बचाव और भारत में आम की विविधता जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने लोगों से समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी करने और सकारात्मक बदलाव लाने वाले लोगों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि निस्वार्थ सेवा और अच्छे कार्यों को पहचानकर उनसे सीखना चाहिए। पीएम मोदी ने गर्मी के मौसम को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की और जल संरक्षण तथा पारंपरिक पेयों के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों के प्रसिद्ध आमों की विविधता का उल्लेख किया। इसके साथ ही उन्होंने जल संरक्षण के लिए किए जा रहे सामुदायिक प्रयासों की सराहना की और हाल ही में राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड्स की भी प्रशंसा की।प्रधानमंत्री ने कहा कि समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण और खेलों में आम नागरिकों का योगदान देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।






