‘युवाओं को ऐसे निराश नहीं कर सकते’, सुप्रीम कोर्ट बोला- जिम्मेदारी तय होनी जरूरी

‘युवाओं को ऐसे निराश नहीं कर सकते’, सुप्रीम कोर्ट बोला- जिम्मेदारी तय होनी जरूरी

NEET पेपर लीक पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

नई दिल्ली:सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA) को कड़ी फटकार लगाई है. इसे लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी से कड़े सवाल भी पूछे गए. सुप्रीम कोर्ट ने एनटीए से पूछा कि ये गड़बड़ी कैसे हुई? इस दौरान सरकार की तरफ से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बताया कि कोर्ट के निर्देश के मुताबिक हलफनामा दाखिल कर दिया गया है. इस दौरान सुप्रीम कोर्ट की तरफ से डॉ. राधाकृष्णन से भी सवाल किए गए, जिनकी अध्यक्षता में एक्सपर्ट कमेटी बनाई गई थी.

इस सुनवाई के दौरान जस्टिस नरसिम्हा ने कहा कि हमें अपने देश के युवाओं को निराश नहीं करना चाहिए. यह उनके लिए बहुत बड़ा मानसिक तनाव है, क्योंकि इस परीक्षा के पीछे उनका बहुत सारा समय और भावनाएं दांव पर लगी होती हैं.

201 views