देशभर में अकीदत के साथ मनाई जा रही बकरीद, राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

देशभर में अकीदत के साथ मनाई जा रही बकरीद, राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं*
देशभर में ईद-उल-अधा का पर्व गुरुवार को अकीदत और भाईचारे के साथ मनाया जा रहा है। मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा कर लोगों ने देश में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारा कायम रहने की दुआ मांगी। बकरीद को लेकर दिल्ली और गौतमबुद्ध नगर समेत कई जिलों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मधुर वर्मा ने बताया कि दिल्ली पुलिस द्वारा पहले ही रूट मार्च और फ्लैग मार्च किए जा चुके हैं तथा सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद है। वहीं राजीव नारायण मिश्रा ने कहा कि गौतमबुद्ध नगर की 180 से अधिक मस्जिदों में नमाज को लेकर पुलिस और पीएसी तैनात की गई है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को ईद-उल-अधा की शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति ने इस पर्व को त्याग, समर्पण और मानव सेवा का प्रतीक बताया, जबकि प्रधानमंत्री ने समाज में भाईचारे और खुशियों की भावना मजबूत होने की कामना की।

1407 views