*देशव्यापी स्तर पर 31 मई को होगा नाकोड़ा भैरव चालीसा जाप आयोजन*
*श्री नाकोड़ा जैन कांफ्रेंस कर्नाटक इकाई के आह्वान पर घर-घर होगा सामूहिक पाठ*
इंदौर। श्री नाकोड़ा जैन कांफ्रेंस कर्नाटक इकाई के आह्वान पर आगामी 31 मई, रविवार पूर्णिमा के अवसर पर देशव्यापी स्तर पर “नाकोड़ा भैरव चालीसा जाप अभियान” आयोजित किया जाएगा। आयोजन के अंतर्गत भारतभर के नाकोड़ा भैरव भक्त अपने-अपने घरों में परिवार सहित सामूहिक रूप से नाकोड़ा भैरव चालीसा का पाठ करेंगे। इंदौर उज्जैन रतलाम देवास मंदसौर धार नीमच में20हजार भैरव भक्त इस जाप में भागीदारी करेंगे।
संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अक्षय जैन महामंत्री सिद्धार्थ कोठारी के अनुसार 31 मई रविवार पूर्णिमा को प्रातः 8.01 बजे से दोपहर 12.39 बजे तक घर-घर भैरव चालीसा जाप का विशेष लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान का उद्देश्य नाकोड़ा भैरव भक्ति, धर्म संस्कार एवं आध्यात्मिक चेतना का व्यापक प्रसार करना है।
गौरतलब है कि श्री नाकोड़ा जैन कांफ्रेंस को देश का सबसे बड़ा नाकोड़ा भैरव चालीसा प्रसार समूह माना जाता है। संस्था की स्थापना वर्ष 2015 में उज्जैन स्थित नानाखेड़ा के श्री नाकोड़ा पार्श्वनाथ गृह दिरासर से संस्थापक संरक्षक प्रकाशजी सुराणा के मार्गदर्शन में अक्षय जैन द्वारा की गई थी। मध्य प्रदेश समन्वयक सौरभ कोठारी ने बताया कि पूरे देश में एक लाख एक सो आठ भैरव चालीसा का लक्ष्य रखा है जिसमें मध्य प्रदेश 20 हजार पाठ का सहभागी बनेगा । संस्था द्वारा दी जानकारी के अनुसार वर्तमान में देश के 39 राज्यों एवं प्रांतों में श्री नाकोड़ा जैन कांफ्रेंस की इकाइयाँ सक्रिय रूप से नाकोड़ा भैरव चालीसा प्रसार एवं धार्मिक आयोजनों का संचालन कर रही हैं। श्री नाकोड़ा जैन कांफ्रेंस की
कर्नाटक इकाई ने देशभर के नाकोड़ा भैरव भक्तों से अपील की है कि वे 31 मई को परिवार, इष्ट मित्रों एवं सहयोगियों के साथ अधिक से अधिक संख्या में इस आध्यात्मिक अभियान से जुड़कर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।






