*जिनेश्वर शोभा जैन को मिला “हेरिटेज रिकॉर्ड सम्मान”, स्वर्णिम बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज*
इंदौर।
अखिल भारतीय जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप्स फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जिनेश्वर शोभा जैन को “महावीर प्रेरणा महोत्सव 2026” के सफल एवं ऐतिहासिक आयोजन हेतु स्वर्णिम बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा प्रतिष्ठित हेरिटेज रिकॉर्ड सम्मान से सम्मानित किया गया है।
यह सम्मान इंदौर के ऐतिहासिक धरोहर स्थल राजवाड़ा पैलेस में आयोजित भव्य “महावीर प्रेरणा महोत्सव 2026” के लिए प्रदान किया गया। इस आयोजन को
“राजवाड़ा, इंदौर में आयोजित प्रथम महावीर भक्ति कार्यक्रम”
के रूप में स्वर्णिम बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है।
स्वर्णिम बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के अनुसार यह आयोजन केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भक्ति, सांस्कृतिक एकता और विरासत संरक्षण का अद्वितीय प्रतीक बना। ऐतिहासिक धरोहर स्थल पर पहली बार इतने बड़े स्तर पर आयोजित महावीर भक्ति कार्यक्रम ने समाज में नई प्रेरणा और जागरूकता का संदेश दिया।
इस उपलब्धि पर समाजजनों, पदाधिकारियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने श्री जिनेश्वर शोभा जैन को बधाई देते हुए इसे जैन समाज के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया।
स्वर्णिम बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के संस्थापक वीरेन्द्र कुमार जैन एवं श्रीमती रेखा जैन, श्री कमलेश कोठारी,श्री प्रकाश भटेवरा,श्री जय सिंह जैन,श्री दिलीप सी जैन, दिलीप सिसोदिया, राजेन्द्र सुराना,गौतम मुनोत, नरेन्द्र भंडारी, दीपक भटेवरा द्वारा यह सम्मान प्रदान किया गया।
यह सम्मान जैन संस्कृति, धार्मिक चेतना एवं ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण की दिशा में किए गए उल्लेखनीय प्रयासों का प्रतीक माना जा रहा है
268 views





