*भीषण गर्मी के बीच शहर में शत-प्रतिशत जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए महापौर पुष्यमित्र भार्गव लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने विजयनगर स्थित स्कीम नंबर-54 की पानी की टंकी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महापौर ने टैंकरों की लॉग बुक की जांच की और दर्ज जानकारी के आधार पर संबंधित आवासीय योजना के रहवासियों से दूरभाष पर चर्चा कर जलापूर्ति की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि जलापूर्ति व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा नागरिकों को समय पर पर्याप्त पानी उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है।*
737 views





