एसबीआई कर्मचारियों की 25 मई की दो दिवसीय हड़ताल टली

एसबीआई कर्मचारियों की 25 मई की दो दिवसीय हड़ताल टली*
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) कर्मियों की 25 मई से प्रस्तावित दो दिवसीय हड़ताल फिलहाल टाल दी गई है। मुंबई में बैंक प्रबंधन और कर्मचारी संगठनों के बीच हुई सकारात्मक बातचीत के बाद यह फैसला लिया गया। एसबीआई स्टाफ एसोसिएशन बंगाल क्षेत्र के सचिव सुदीप दत्ता ने बताया कि बैंक प्रबंधन ने कर्मचारियों की कई मांगों पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया है। इससे पहले बैंक कर्मियों ने 16 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल का एलान किया था। हड़ताल की घोषणा के बाद एसबीआई ने अपने ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का उपयोग करने की सलाह दी थी। देशभर में एसबीआई के करीब 52 करोड़ से अधिक ग्राहक हैं।

0 views