पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर विपक्ष का हमला, कांग्रेस बोली- जनता पर महंगाई की मार

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर विपक्ष का हमला, कांग्रेस बोली- जनता पर महंगाई की मार*
पिछले 10 दिनों में तीसरी बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद विपक्ष ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। इंडियन नेशनल कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सरकार को केवल तेल कंपनियों के फायदे की चिंता है, जबकि आम जनता महंगाई से परेशान है। कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि 9 दिनों में पेट्रोल-डीजल करीब 5 रुपये महंगे हो चुके हैं। पार्टी ने सरकार पर जनता की बजाय पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया। वहीं आल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता साकेत गोखले ने कहा कि हर कुछ दिनों में ईंधन के दाम बढ़ रहे हैं और सरकार अर्थव्यवस्था संभालने में विफल साबित हो रही है। शनिवार को सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की। इसके बाद दिल्ली में पेट्रोल 99.51 रुपये और डीजल 92.49 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है।

0 views