विदेश दौरे में पीएम मोदी ने दुनिया को दिखाया भारत की सांस्कृतिक विरासत का रंग

विदेश दौरे में पीएम मोदी ने दुनिया को दिखाया भारत की सांस्कृतिक विरासत का रंग*
नरेंद्र मोदी ने अपनी पांच देशों की यात्रा के दौरान विभिन्न देशों के नेताओं को भारत की पारंपरिक कला, हस्तशिल्प और कृषि उत्पादों से जुड़े खास उपहार भेंट किए। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को असम की मूगा सिल्क और मणिपुर की शिरुई लिली सिल्क स्टोल भेंट की गई, जबकि इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मैटारेला को आगरा की पच्चीकारी कला से बना मार्बल इनले वर्क बॉक्स दिया गया। संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान को गुजरात के GI टैग वाले केसर आम और क्राउन प्रिंस को राजस्थान की कोफ्तगिरी कला से सजी कटार भेंट की गई। वहीं FAO महानिदेशक को भारत के विभिन्न राज्यों के प्रसिद्ध चावल और हेल्दी मिलेट बार्स उपहार स्वरूप दिए गए। नीदरलैंड के राजा विलेम-अलेक्जेंडर को जयपुर की ब्लू पॉटरी, महारानी मैक्सिमा को मीनाकारी-कुंदन ईयररिंग्स और प्रधानमंत्री रॉब जेटेन को मधुबनी पेंटिंग भेंट की गई। नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोरे को सिक्किम की ऑर्किड पेंटिंग और पेपरवेट्स उपहार में दिए गए। पीएम मोदी के इन उपहारों ने भारतीय संस्कृति, हस्तशिल्प और पारंपरिक विरासत को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाई।

335 views