मंत्रालय में मृतका के ट्वीशा शर्मा के परिजनों ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से भेंट की।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने उन्हें आश्वस्त किया कि राज्य सरकार इस प्रकरण में परिवार की पूरी सहायता करेगी।
इस मामले में जांच के लिए सीबीआई को भी पत्र लिखा जाएगा।
मृतका के दोबारा पोस्टमार्टम के संबंध में न्यायालय निर्णय करेगा, लेकिन परिजन यदि चाहते हैं तो पार्थिव शरीर को दिल्ली एम्स ले जाने के लिए परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।






