निमाड़ अंचल के कपास उत्पादक किसानों के लिए बड़ी राहत। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा एवं बुरहानपुर मंडियों में कपास पर लिया जा रहा मंडी शुल्क एक रुपए से घटाकर 55 पैसे करने हेतु निर्देश दिए हैं। प्रदेश के किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े, इसके लिए कपास मंडी शुल्क को पड़ोसी महाराष्ट्र राज्य के समान किया जा रहा है।
इस महत्वपूर्ण निर्णय से किसान पुनः कपास की खेती की ओर आकर्षित होंगे, रूई प्रसंस्करण इकाइयाँ एवं कपास बीज तेल मिलें पुनः संचालित होंगी।






