*बिहार के तीन दफा सीएम रहे डॉ जगन्नाथ मिश्र का निधन*

पटना. बिहार के पूर्व सीएम डॉ. जगन्नाथ मिश्रा का निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका निधन दिल्ली में हुआ।
तीन बार बिहार के सीएम बने थे जगन्नाथ मिश्रा
डॉ जगन्नाथ मिश्रा तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री बने थे। उन्होंने प्रोफेसर के रूप में अपना करियर शुरू किया था और बाद में बिहार विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर बने। उनकी रुचि राजनीति में बचपन से ही थी। उनके बड़े भाई, ललित नारायण मिश्रा राजनीति में थे और रेल मंत्री थे।

जगन्नाथ मिश्रा विश्वविद्याल में पढ़ाने के दौरान ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हुए। वह 1975 में पहली बार मुख्यमंत्री बने। दूसरी बार उन्हें 1980 में कमान सौंपी गई और आखिरी बार 1989 से 1990 तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे। वह 90 के दशक के बीच केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भी रहे। बिहार में डॉ मिश्रा का नाम बड़े नेताओं के तौर पर जाना जाता है। कांग्रेस छोड़ने के बाद, वह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए थे।

1631 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *