*दुबई से आई महिलाओं को लौटाया गया*
*पूरी रात एयरपोर्ट पर गुज़ारी महिलाओं ने*
एयर इंडिया के विमान से दुबई से इंदौर आई दो महिलाओं को आव्रजन विभाग के अधिकारियों ने भारत में प्रवेश देने से इंकार कर दिया।और शनिवार दोपहर की उड़ान से दुबई भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात दुबई से आई एयर इंडिया की फ्लाइट में दो महिलाएं भी आई थीं। आव्रजन काउंटर पर जब उनके पासपोर्ट और वीजा की जांच की जा रही थी, तो उनके पास भारत आने के लिए ई-वीजा निकला। आव्रजन के अधिकारियों ने इंदौर विमानतल पर ई-वीजा मान्य नहीं होने की बात कहते हुए उन्हें प्रवेश देने से इंकार कर दिया। महिलाओं ने काफी देर तक आव्रजन अधिकारियों से बहस भी की लेकिन नियमों का हवाला देकर प्रवेश देने से इंकार कर दिया गया। महिलाओं को रात भर विमानतल पर ही रखा गया। शनिवार दोपहर दुबई की उड़ान से उन्हें वापस भेज दिया गया।
भारत से दुबई जाने वालों का ई-वीजा मान्य
जानकारी के अनुसार भारत से दुबई जाने वाले यात्रियों के लिए वहां पर ई-वीजा मान्य है। इसमें यात्री यहीं से ऑनलाइन आवेदन कर फीस भर देते हैं। इसके बाद उनके मेल एड्रेस पर वीजा आ जाता है। इसका प्रिंट आउट निकाल कर उन्हें दुबई विमानतल पर अपने पासपोर्ट के साथ दिखाना पड़ता है। इसके बाद उन्हें प्रवेश मिल जाता है।
रात भर विमानतल पर ही रखा
महिलाओं ने काफी देर तक आव्रजन अधिकारियों से बहस भी की लेकिन नियमों का हवाला देकर प्रवेश देने से इंकार कर दिया गया। महिलाओं को रात भर विमानतल पर ही रखा गया। शनिवार दोपहर दुबई की उड़ान से उन्हें वापस भेज दिया गया






