राहुल गांधी पर एफआईआर मामले में हाईकोर्ट ने आदेश पर लगाई रोक

राहुल गांधी पर एफआईआर मामले में हाईकोर्ट ने आदेश पर लगाई रोक*
कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दोहरी नागरिकता मामले में एफआईआर दर्ज करने के हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लग गई है। अब फिलहाल उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं होगी। हाईकोर्ट ने शुक्रवार को एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था, लेकिन शनिवार को उस पर रोक लगाते हुए मामले की अगली सुनवाई 20 अप्रैल तय कर दी है। यह मामला कर्नाटक के विग्नेश शिशिर द्वारा दायर याचिका से जुड़ा है, जिसमें राहुल गांधी पर ब्रिटेन की नागरिकता रखने का आरोप लगाया गया था। याचिकाकर्ता का कहना था कि उन्होंने पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की गई। इसके बाद यह मामला अदालत तक पहुंचा था।

3283 views