तीन विधेयकों पर संसद में संग्राम, सत्ता-विपक्ष के बीच तीखी टकराव

तीन विधेयकों पर संसद में संग्राम, सत्ता-विपक्ष के बीच तीखी टकराव*
संसद के विशेष सत्र में तीन अहम विधेयकों को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। अर्जुन राम मेघवाल ने संविधान (131वां संशोधन) और परिसीमन विधेयक पेश करने की प्रक्रिया शुरू की, जबकि अमित शाह ने केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक पेश किया। समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव और कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने इन विधेयकों का विरोध किया है। अमित शाह ने विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा कि बहस में सरकार मजबूत जवाब देगी। वहीं, महिला आरक्षण और परिसीमन जैसे मुद्दों पर सदन में तीखी बहस की संभावना है।

67 views