*इंदौर बना देश का सबसे बड़ा गारमेंट्स रिटेल हब, एसोसिएशन का ऐतिहासिक विस्तार*
इंदौर। शहर में गारमेंट्स व्यवसाय के तेज़ी से बढ़ते विस्तार को देखते हुए इंदौर रिटेल गारमेंट्स एसोसिएशन ने अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। एसोसिएशन द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में क्षेत्रीय प्रतिनिधियों को जोड़ने का विशेष अभियान शुरू किया गया है, जिससे अब शहरभर के व्यापारियों को एक मंच पर लाने की पहल तेज़ हो गई है।
इस अभियान के परिणामस्वरूप, अनुमान है कि अब 7000 से अधिक रिटेल गारमेंट्स व्यापारी एसोसिएशन से सीधे जुड़ जाएंगे। इसके साथ ही इंदौर रिटेल गारमेंट्स एसोसिएशन, गारमेंट्स व्यापारियों का सबसे बड़ा और प्रभावशाली फोरम बनकर उभरा है।
एसोसिएशन अध्यक्ष अक्षय जैन का मानना है कि इस विस्तार से न केवल व्यापारियों की आवाज़ मजबूत होगी, बल्कि नीतिगत मुद्दों, बाजार की चुनौतियों और व्यापारिक हितों को लेकर शासन-प्रशासन तक प्रभावी ढंग से बात रखी जा सकेगी।
व्यापारिक विशेषज्ञों के अनुसार, इस तरह का संगठित प्रयास भविष्य में मूल्य नियंत्रण, बाजार व्यवस्था और व्यापारिक सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर सकारात्मक असर डालेगा।
यह पहल इंदौर के गारमेंट्स बाजार को एक नई दिशा देने के साथ-साथ, व्यापारियों की एकजुटता का भी मजबूत उदाहरण बनकर सामने आई है।






